×

IPL 2023 :SRH पर DC की जीत के बाद Points Table में क्या हुआ बदलाव, जानें ताजा अपडेट
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली है।हैदराबाद में खेले गए इस मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स ने 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे , जिन्होंने पहले बल्ले से जलवा दिखाते हुए 34 रन की पारी खेली, वहीं घातक गेंदबाजी करते हुए फिर दो विकेट भी हासिल किए।

SRH Vs DC Highlights:दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की रोमांचक जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हराया
 


शानदार प्रदर्शन के लिए अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।मुकाबले में  दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए, वहीं इसके जवाब में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन बना सकी।हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आखिरी गेंद तक जीत के लिए संघर्ष तो किया है,लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन के तहत अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

IPL 2023 : दिल्ली के खिलाफ मैच में Bhuvneshwar Kumar ने किया कमाल , हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ ही दो अंक अर्जित किए हैं। यही नहीं हैदराबाद पर दिल्ली की जीत के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स के अंक तालिका चार अंक तो हो गए हैं, लेकिन वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिर में ही मौजूद है।वहीं सनराइजर्स हैदराबाद हार के बाद अंक तालिका में 4 अंक के साथ नौवें नंबर पर है।

SRH vs DC: दिल्ली का खराब प्रदर्शन देख फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ के रास्ते अभी भी खुले हुए हैं। इस मैच के बाद दिल्ली और हैदराबाद एक ही स्थिति में हैं। अंक तालिका में टॉप की टीमों पर गौर किया जाए तो चेन्नई सुपरकिंग्स 10 अंक लेकर  शीर्ष पर मौजूद है।वहीं राजस्थान रॉयल्स 8 अंकके साथ दूसरे नंबर पर और लखनऊ भी 8 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।  गुजरात टाइटंस  के भी 8 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।वहीं आरसीबी 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है।