IPL 2023: इस बड़ी वजह से संकट में फंसेगी रोहित की टीम, MI का प्लेऑफ में पहुंचना होगा मुश्किल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उसने वापसी करते हुए खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचाया है।मुंबई इंडियंस 12 मैच में 14 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए दावेदारी कर रही है और वह चौथे स्थान पर है।लेकिन मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना इतना आसान नहीं होगा।मुंबई इंडियंस अगर बाकी बचे दो मैच जीत जाती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन हारने पर समीकरण बदल जाएगा।
IPL 2023: MI और RCB भी खेलेंगी प्लेऑफ, ये बना रहा सटीक समीकरण
वहीं मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट (-0.117) उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी दो मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं। मुंबई के लिए दोनों मैच में जीतना चुनौतीपूर्ण होगा ।दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी वैसा जलवा इस सीजन के तहत नहीं दिखा पाए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं ।
IPL 2023: आरसीबी की लगेगी लॉटरी, मुंबई दिलाएगी विराट की टीम को प्लेऑफ का टिकट
इस वजह से ही टीम ,संकट में फंस सकती है। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने ही रन बनाए हैं।वहीं कप्तान रोहित शर्मा अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर ही रहे हैं। वहीं ईशान किशन के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरे मैच टीम के लिए नहीं खेले हैं ।
IPL 2023: प्लेऑफ को लेकर तस्वीर हुई साफ, इन चार टीमों का क्वालिफाई करना तय
मुंबई का गेंदबाजी विभाग इतना मजबूत नहीं है।मुंबई इंडियंस हैदराबाद के खिलाफ तो जीत दर्ज कर भी सकती है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करना इतना आसान नहीं होगा।मुंबई इंडियंस अपने बाकी बचे दो मैचों में से एक भी मुकाबले के तहत हारती है तो फिर नेट रन रेट की बड़ी भूमिका रहने वाली है।