×

IPL 2023: पंजाब के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, भड़क गए उठे फैंस, दिया ये रिएक्शन

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।मुंबई इंडियंस के कप्तान और हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। रोहित शर्मा के कंधों पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि पंजाब ने जीत के लिए मुंबई के सामने 215 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा ने की।

PBKS VS MI :  मुंबई के खिलाफ लियाम लिविंगस्टोन का आया तूफान, छक्के-चौकों की बरसात कर खेली विस्फोटक पारी


हिटमैन रोहित शर्मा ने अपनी पारी में तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन वह खाता नहीं खोल सके । रोहित शर्मा ऋषि धवन की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को कैच देकर आउट हुए। आईपीएल 2023 सीजन के तहत रोहित शर्मा का मिलाजुला प्रदर्शन रहा है।रोहित शर्मा ने इस सीजन कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें वह 23 की औसत और 132.37 की स्ट्राइक रेट से कुल 184 रन बना चुके हैं।वहीं इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया ।वहीं रोहित शर्मा ने  20 चौके और 10 छक्के भी जड़े।

IPL 2023 , PBKS VS MI Live: लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने खेली दमदार पारी, पंजाब ने मुंबई को दिया 215 रनों का लक्ष्य

मुकाबले की बात करें तो  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया । पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए।

IPL 2023 सीजन के साथ ही MS Dhoni लेंगे संन्यास, माही ने खुद ऐलान कर खोला बड़ा राज
 

पंजाब किंग्स के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली।  जितेश शर्मा  ने 27 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी का योगदान दिया।पंजाब अपने इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ही एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मुंबई के सामने रख पाई।