IPL 2023: आरसीबी की लगेगी लॉटरी, मुंबई दिलाएगी विराट की टीम को प्लेऑफ का टिकट
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की जंग रोचक हो गई है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स अंक तालिका में टॉप पर मौजूद हैं जो प्लेऑफ की दावेदारी कर रही हैं।मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है।लखनऊ सुपर जायंट्स , पंजाब और आरसीबी ऐसी टीम हैं जो क्वालिफाई कर सकती हैं। आरसीबी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे मुंबई इंडियंस की मदद की जरूर रहने वाली है।
IPL 2023: प्लेऑफ को लेकर तस्वीर हुई साफ, इन चार टीमों का क्वालिफाई करना तय
आरसीबी अंक तालिका में 12 मैच में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। आरसीबी बाकी बचे दो मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं लखनऊ सुपर जायंस् के 12 मैच में 13 अंक हैं और वह अधिकतम 17अंक तक पहुंच सकती है।
IPL 2023 GT vs SRH: गुजरात-हैदराबाद करेंगी बदलाव, जानिए कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI
ऐसे में आरसीबी को सबसे बड़ा खतरा लखनऊ सुपर जायंट्स से ही रहेगा।वैसे अगर मुंबई इंडियंस अपना जलवा दिखाती है तो आरसीबी पर से खतरा टाल सकती है। दरअसल मुंबई इंडियंस को अपने बाकी दो मैचों में से एक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी खेलना है।
GT vs SRH के बीच आज होगी टक्कर, जानिए कैसा रहने वाला है पिच और मौसम का हाल
मुंबई इंडियंस अगर लखनऊ को हराती है तो इससे आरसीबी को फायदा होगा।ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स एक हार के साथ अंक तालिका में अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी।लखनऊ की ऐसी स्थिति बनने पर आरसीबी के पास आसानी से प्लेऑफ पहुंचने का मौका रहेगा।आरसीबी को अपने बाकी बचे दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से भिड़ंना है। विराट की टीम के लिए इतनी आसान राह भी नहीं है।आरसीबी ने अभी तक एक बार फिर खिताब अपने नाम नहीं किया, लेकिन इस बार वह इतिहास रच सकती है।