×

IPL 2023: धोनी ने बनाया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसकी बराबरी करने में दिग्गज खिलाड़ियों के  छूट जाएंगे पसीने 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड किया है, जिसकी बराबरी करने में दिग्गजों के पसीने छूट जाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलते हुए  महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रचा और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं ,जिन्होंने विकेट कीपिंग करते हुए 200 खिलाड़ियों को आउट किया है ।

 CSK vs SRH:लाइव मैच में फिर दिखाई चीते जैसी फुर्ती, MS Dhoni की विकेटकीपिंग देख हैरी ब्रूक के उड़े होश
 


इसमें कैच स्टंपिंग और रन आउट शामिल हैं ।महेंद्र सिंह धोनी से पहले ये कीर्तिमान कोई भी विकेटकीपरआईपीएल के इतिहास में नहीं कर पाया है।चेन्नई सुपरकिंग्स महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई  की आईपीएल 2023 में शुरुआत बेहद खराब रही थी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन की शुरुआत में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ की थी।

CSK VS SRH: धोनी के ब्रह्मास्त्र ने हैदराबाद को किया तहस-नहस, बल्लेबाजों ने टेके घुटने  

इसके बाद टीम ने लगातार दो मैच जीते और 4 अंक हासिल किए। अगले मैच में टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों फिर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने आरसीबी के खिलाफ सीजन की तीसरी जीत दर्ज करने का काम किया।

बड़ी ख़बर: IPL 2023 के प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल हुआ घोषित, जानिए कब -कहां खेले जाएंगे मैच 

 

अब आईपीएल 2023 की चौथी जीत चेन्नई सुपरकिंग्स हैदराबाद को मात देकर  दर्ज कर सकती है।इस मुकाबले के तहत चेन्नई के चेपॉक मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद पहले खेलते हुए 127रन बना सकी।ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं रहा ।चेन्नई सुपरकिंग्स अगर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखती है तो प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत कर सकती है।