×

IPL 2023, DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 का 16 वां मैच मंगलवार को खेला जा रहा है।दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले के तहत मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना है। दोनों टीमों ने मजबूत प्लेइंग XI उतारी है। बता दें कि मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैच खेल चुकी है, लेकिन उसने जीत खाता नहीं खोला है।

डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है ।वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम का हाल भी बुरा है। मुंबई इंडियंस ने अपने खेले दोनों ही मैच हारे हैं। दोनों टीमों की निगाहें पहली जीत पर रहने वाली हैं ।ऐसे में दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाला यह मैच महत्वपूर्ण रहने वाला है।वैसे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस जब भी आमने-सामने होती हैं तो उनके बीच रोमांचक भिड़ंत ही देखने को मिलती है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं इन मैचों में से मुंबई का पलड़ा भारी रहा है।इन 32 मैचों में से मुंबई इंडियंस ने 17 बार दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी 15 बार मुंबई को मात दी है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का सर्वाच्च स्कोर 213 का है तो वहीं दिल्ली के खिलाफ मुंबई का सर्वाच्च स्कोर 218 का है। हालांकि पिछले सीजनों की तुलना में दोनों टीमें काफी बदल गई हैं।इस बार पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली की कप्तानी भी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं।
 

 

टीमें:
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (w), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ

मुंबई इम्पैक्ट खिलाड़ी: टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, स्टब्स, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर

 दिल्ली इम्पैक्ट खिलाड़ी: अमन ख़ान, मुकेश कुमार, सरफ़राज़ ख़ान, प्रवीण दुबे, इशांत शर्मा