×

IPL 2023 में RCB और MI के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में आज रविवार दो अप्रैल को डबल हेडर है, जहां दूसरे मैच के तहत आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रात 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल 2023 के तहत अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी।

IPL 2023 राजपक्षे ने खेली धुआंधार पारी, पंजाब ने बारिश प्रभावित मैच में केकेआर को हराया

 पिच और मौसम रिपोर्ट
 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की विकेट हमेशा की तरह सपाट ही है । इस बार भी यहां जमकर रन बरसने वाले हैं।मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजों के लिए मदद मिलेगी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।बैंगलोर और मुंबई के मैच पर बारिश का साया नहीं है । नमी जरूर 31 प्रतिशत रहने वाली है, वहीं 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।रविवार के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मैच के रात के समय में है। ऐसे तापमान में कमी हो जाएगी।

IPL 2023 आईपीएल में रन लुटाने वाले टॉप गेंदबाजों में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर! देखें पूरी लिस्ट



हेड टू हेड रिकॉर्ड 

 मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच अब तक आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं।इन मैचों में से 19 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल हुई है, जबकि 12 मुकाबलों में आरसीबी को कामयाबी मिली है। आंकड़े यही जाहिर करते हैं को बैंगलोर पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है।

IPL 2023  इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली के शॉट्स ने कप्तान फाफ को कर दिया परेशान ले पुरी जानकरी

प्लेइंग इलेवन 
मुंबई इंडियंस की कप्तानी जहां रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि आरसीबी का नेतृत्व फाफ डुप्लेसी करने वाले हैं। बैंगलोर और मुंबई दोनों ही दमदार टीमें हैं।ऐसे में माना जा रहा है कि आज मैच के तहत मजबूत प्लेइंग इलेवन दोनों टीमें मैदान पर उतराना चाहेंगी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकिन, संदीप वारियर, जेसन बेहरनडॉर्फ.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महीपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, आकाशदीप, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज.