×

DC vs MI मुंबई के बैटर ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम में बैठे फैन के मुंह पर जाकर लगी गेंद, देखें
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 258 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा, दिल्ली टीम के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 84 रनों और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रनों की पारी का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की टीम इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई और उसे हार मिली।

IPL Points Table मुंबई को मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में लगाई छलांग, चेन्नई को नुकसान
 

मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाने में कई बल्लेबाजों ने संघर्ष किया, इनमें से एक नाम टिम डेविड का भी रहा है।इस बल्लेबाज ने 17 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली।

T20 World Cup 2024 के लिए जहीर खान ने चुनी भारतीय टीम, इन 16 खिलाड़ियों को किया शामिल
 

टिम डेविड ने अपनी इस पारी के दौरान ही एक छक्का ऐसा जड़ा, जिससे मैदान में बैठा फैन घायल हो गया।टिम डेविड ने जैसे ही छक्का जड़ा, वैसे ही गेंद को स्टेंड में बैठे फैंस कैच करना चाह रहे थे, लेकिन इसी भाग-दौड़ में गेंद एक फैन के चेहरे पर जाकर लग गई।

T20 World Cup 2024 के लिए जहीर खान ने चुनी भारतीय टीम, इन 16 खिलाड़ियों को किया शामिल
 

उसके बाद उस फैन को तुरंत मेडिकल रूम की ओर जाया गया। फैंन को लेकर यह पता नहीं चला कि उसे चोट कितनी गंभीर लगी है। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हुई है।बता दें कि मुंबई इंडियंस को मैच में हार मिलने के साथ ही उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत के साथ अंक तालिका में छलांग लगाई है।