×

Rohit Sharma को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई इंडियंस से टूट जाएगा नाता
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।रोहित शर्मा का नाता अब मुंबई इंडियंस से टूट सकता है, इसकी चर्चा काफी दिनों से हो रही है। आईपीएल 2024 सीजन के तहत मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। तब से ही यह बात कही जा रही है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के रास्ते अब अलग  हो सकते हैं। वैसे इन सब बातों के बीच दिग्गज आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

T20 World Cup से पहले नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड चैंपियन टीम को दी करारी मात 
 

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इस बात की भविष्यवाणी कर दी कि रोहित आईपीएल 2025 में मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आकाश चोपड़ा ने कहा, मुझे लगता है कि वे ईशान किशन को रिटेन नहीं करेंगे। वे 'राइट टू मैच' कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि 15.5 करोड़ बहुत ज़्यादा पैसे हैं।

T20 World Cup 2024 वापसी के लिए बेसब्री से इंतेजार, 528 दिन बाद टीम इंडिया के लिए खेलेगा ये धाकड़ खिलाड़ी 
 

मुझे नहीं लगता कि ईशान को रिटेन किया जाएगा, मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है, चाहे वह रिटेन न होना चाहें या फ्रैंचाइज़ी उसे जाने दे। आकाश चोपड़ा ने साफ तौर पर यह कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि रोहित शर्मा दुबारा मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी में दिखेंगे।

T20 World Cup 2024 टीम इंडिया इस टीम के खिलाफ खेलेगी वार्म आप मैच, जानिए कब खेला जाएगा और कैसे देखें लाइव
 

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से काफी वक्त से जुड़े हुए हैं। यही नहीं रोहित ने अपनी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाने का काम किया।बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम रहे हैं।इस टीम के लिए हिटमैन ने काफी रन बनाए हैं।रोहित अगर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हैं तो वह किस टीम के लिए अगले सीजन में खेलेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।