“भाई तू इस्तीफा दे दे” मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार पर भड़के फैंस ने कप्तान Hardik Pandya को किया ट्रोल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 सीजन के तहत मुंबई इंडियंस का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है।हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच गंवाने के बाद हार्दिक पांड्या पर फैंस भड़के हुए नजर आए और सोशल मीडिया पर उन्होंने खरी-खोटी सुनाई।
मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मुंबई का टॉप ऑर्डर फेल रहा। ईशान किशन और रोहित शर्मा कमाल नहीं कर सके। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव 10-10 रन बना सके। हालांकि तिलक वर्मा ने 65 रन और नेहाल वढेरा ने 49 रन का योगदान दिया। इसी के साथ दोनों के बीच 99 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। और साथ ही टीम 179 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी ।राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट संदीप शर्मा ने लेकर तहलका मचाया है।
Yuzvendra Chahal ने IPL में जड़ी स्पेशल और अनोखी डबल सेंचुरी, अब तक कोई गेंदबाज नहीं कर सका ऐसा
इसके जवाब में यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई।राजस्थान ने 18.4 ओवर में 183 रन बना 9 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस की हार से फैंस काफी निराश हुए।गौरतलब हो कि आईपीएल 2024 सीजन के तहत मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन नहीं किया है।
IPL 2024 के बीच टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ और घातक खिलाड़ी सीजन से बाहर
सीजन की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।इसके बाद मुंबई इंडियंस ने वापसी तो की, लेकिन वह फिर से लय से भटक गई। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपनी दावेदारीको मजबूत कर लिया है।