जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 टूर्नामेंट के आधा सफर तय करने के बाद प्लेऑफ की जंग शुरू हो गई है। बता दें कि अंक तालिका में शीर्ष चार में रहने वाली टीम ही प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करेंगी। आइए जानते हैं कि 32 मैचों के बाद अंक तालिका का कैसा हाल है।मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।
IPL 2020, MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने दर्ज की धमाकेदार जीत, केकेआर को 8 विकेट से हराया
मुंबई ने 8 मैचों में से 6 जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली ने भी 8 में से 6 जीते हैं और उसके भी 12 अंक हैं। आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है। आरसीबी ने अब तक 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है और उसके 10 अंक हैं। वहीं चौथे नंबर पर 8 अंक के साथ केकेआर है।
IPL 2020, MI vs KKR : पैट कमिंस ने बल्ले से दिखाया जलवा, केकेआर की हल की ये बड़ी समस्या
केकेआर ने अपने अब तक खेले 8 मैचों में से 4 जीते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है। हैदराबाद ने 8 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है और उसके 6 अंक हैं। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स अंक तालिका में 8 में से 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर छठे स्थान पर है।
अंक तालिका में सातवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और उसके 6 अंक हैं। राजस्थान ने अब तक 8मैचों में से 3 जीते हैं। इसके अलावा प्वाइंट्स टेबल में किंग्स इलेवन पंजाब सबसे आखिर में मौजूद है। पंजाब ने अब तक 8 में से 2 मैच जीते हैं और उसके 4 अंक हैं। बता दें कि आने वाले मैचों के बाद अंक तालिका में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
IPL 2020 MI vs KKR : पैट कमिंस ने जड़ा अर्धशतक, कोलकाता ने मुंबई को दिया 149 का लक्ष्य