×

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम का धमाका, वीडियो में जाने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर रचा इतिहास; सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

 

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप में इतिहास रच दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह जूनियर महिला हॉकी के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत दर्ज की गई है। पूरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम गोल के लिए तरसती रही, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने गोलों की बारिश कर दी।भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। पहले हाफ में भारतीय टीम ने 10 गोल दागे, जबकि दूसरे हाफ में 9 और गोल कर पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय आक्रमण के सामने पाकिस्तानी डिफेंस पूरी तरह बिखरा नजर आया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1RiP9u-UMzY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1RiP9u-UMzY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पहले क्वार्टर में ही भारत ने दिखाया दम

मुकाबले के पहले क्वार्टर में ही भारत ने पांच गोल कर दिए थे। पूजा साहू ने 7वें मिनट में गोल करके भारत का खाता खोला। इसके बाद रोशनी ऐंद ने 9वें मिनट में गोल किया। तनुश्री दिनेश कडू ने 11वें मिनट में भारत की बढ़त बढ़ाई। सुखवीर कौर और सानिका चंद्रकांत माने ने 13वें मिनट में लगातार गोल कर पाकिस्तान पर दबाव बना दिया।दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक खेल जारी रहा। मधु सिदार, गीता यादव, सानिका माने, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक ने गोल कर हाफ टाइम तक भारत को 10-0 की विशाल बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में भी जारी रही गोलों की बरसात

तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी रफ्तार कम नहीं की। पूर्णिमा यादव, मधु सिदार और सुप्रिया ने ल दागकर स्कोर को और आगे बढ़ाया। आखिरी क्वार्टर में कृष्णा शर्मा, पूजा मलिक, सुप्रिया, बिनीमा धन और रोशनी ऐंद ने गोल कर पाकिस्तान की हार को और बड़ा बना दिया।पूजा मलिक ने 49वें और 51वें मिनट में गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। वहीं रोशनी ऐंद ने मैच के 60वें मिनट में भारत का 19वां गोल कर ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।

कई खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत की इस रिकॉर्ड जीत में पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाकर अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने दो-दो गोल किए। रोशनी ऐंद ने भी दो गोल दागकर टीम की जीत में योगदान दिया।इस शानदार जीत के साथ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने खिताब बचाने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। अब टीम की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी।