×

T20 World Cup 2024 रोहित शर्मा को 14 साल पहले वेस्टइंडीज में ही मिला था बड़ा जख्म, इस बार रहना होगा सावधान
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टी 20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में पहुंच गई है। भारत ने ग्रुप स्टेज के तहत पाकिस्तान, आयरलैंड और यूएसए के खिलाफ लगातार जीत दर्ज की थी। सुपर 8 राउंड में भारत का सामना अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगा। सभी मैच वेस्टइंडीज में ही खेले जाएंगे। भारत का यहां रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

T20 WC 2024 ट्रेंट बोल्ट के बाद अब एक और दिग्गज खिलाड़ी भी कह सकता है अलविदा, नाम जाकर लगेगा झटका 
 

टीम इंडिया को 2007 के विश्व कप के पहले दौर से यहां बाहर होना पड़ा था, जबकि टी 20 विश्व कप 2010 में टीम इंडिया को यहां गहरे जख्म मिले थे। बता दें कि 2010 का टी 20 विश्व कप वेस्टइंडीज में हुआ था।इस बार विश्व कप में भी टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सारे मैच जीते थे। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को हराया था। सुपर 8 में टीम इंडिया का सामना पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हुआ था।

T20 World Cup 2024 सुपर 8  में कप्तान Rohit चलेंगे बड़ी चाल, ये 'तुरुप का इक्का' टीम इंडिया को दिलाएगा जीत
 

इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। फिर अगले मैच में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ निराशा हाथ लगी थी। लगातार दो मैच में हार के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी।

IND vs AUS जंग के लिए मैदान से बड़ी खुशख़बरी, फैंस भी हो जाएंगे खुश
 

टीम इंडिया का आखिरी मैच में सामना श्रीलंका से हुआ था।इस मैच में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।2010 में टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। लेकिन भारतीय टीम का हिस्सा रोहित शर्मा भी थे।वेस्टइंडीज का अनुभव रोहित शर्मा के पास है।अब रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं और वह  पुरानी किसी भी गलती को इस बार नहीं करना चाहेंगे।बतौर कप्तान रोहित की निगाहें टीम को चैंपियन बनाने पर होंगी।