×

Rohit Sharma ने बना दिया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर सका 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।भारत ने टी 20 विश्व कप 2024 का आगाज जीत के साथ किया। पहले ही मैच में बीते दिन आयरलैंड को हरा दिया। टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा का योगदान रहा, जिन्होंने् शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।यही नहीं रोहित शर्मा  ने इतिहास रचते हुए छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम भी किया है।रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में एक ऐसा आंकड़ा छू लिया है, जिसके आस-पास कोई भी बल्लेबाज नहीं है।

क्या सटोरियों के फायदे के लिए बनवायी गयी है भारत -पाक मैच की खतरनाक पिच, जो है बल्लेबाज़ों की कब्रगाह
 


 

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी 20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए हैं।उनसे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी 600 छक्के नहीं लगा पाया था।

भारत -पाक मैच की पिच क्या भारतीय टीम के खिलाफ साज़िश है, ICC क्यों चाहता है भारत को हराना 

 

वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के लगाए हैं।रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 26 रन बनाते ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं।विराट कोहली और बाबर आजम के बाद यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Happy Birthday Ajinkya Rahane फिल्मी है रहाणे की लव स्टोरी, बहन की दोस्त से प्यार और फिर लिए 7 फेरे

इस मैच में उन्होने अर्धशतक आंकड़ा पार किया।टी 20 विश्व कप में उन्होंने 10 वां अर्धशतक जड़ा।इसी के साथ ही टी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 14 अर्धशतक के साथ विराट कोहली  टॉप पर हैं। टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में रोहित शर्मा का फॉर्म में आना अच्छे संकेत हैं। आयरलैंड के मैच के बाद भारत का सामना 9 जून को पाकिस्तान से होने वाला है।