×

Rohit Sharma ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों की बरसात कर मचाया तहलका, बना डाला महारिकॉर्ड
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की। कंगारुओं के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने का काम किया। मुकाबले में छक्कों की बरसात करते हुए रोहित शर्मा ने महारिकॉर्ड बना दिया। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी पारी के  दौरान 200 छक्के पूरे कर लिए।वह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

AFG vs BAN मैच में देखने को मिला गजब ड्रामा, कोच पर अफगानी प्लेयर ने किया अजीबोगरीब 'नाटक', देखें VIDEO
 

रोहित शर्मा को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 5 छक्कों की दरकार थी।उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि भी हासिल कर ली। यही नहीं रोहित शर्मा एक टी 20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने युवराज सिंह के 7 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

AFG vs BAN अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पहली बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रेलिया हुआ बाहर

युवी ने 2007 के टी 20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे।यही नहीं रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मैच में 130 छक्के लगाए।

Rohit Sharma ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कंगारुओं का उड़ाई धज्जियां, टी 20 में बने नंबर 1, विराट -बाबर छूट गए पीछे

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 छक्के लगा दिए। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 छक्के लगा चुके हैं। क्रिस गेल न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी श्रीलंका के खिलाफ 86 छक्के लगा चुके हैं।रोहित शर्मा ने  मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई करने का काम किया। हिटमैन ने स्टार्क के ओवर में  चार छक्के और एक चौके के साथ 29 रन बटोरे थे।