FIFA मेंस वर्ल्ड कप 2026: अमेरिका, वीडियो में जाने कनाडा और मेक्सिको में होगा ऐतिहासिक आयोजन, 48 टीमें लेंगी हिस्सा
फुटबॉल जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट FIFA मेंस वर्ल्ड कप 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह टूर्नामेंट 11 जून से 20 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब तीन देश मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे, जिसे फुटबॉल के इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा, जिसमें मेजबान मेक्सिको का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस मेगा इवेंट को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इस वर्ल्ड कप में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट के दौरान 16 शहरों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा FIFA वर्ल्ड कप बन जाएगा।नई संरचना के तहत ग्रुप स्टेज के बाद नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस बार 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी Lionel Messi और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo भी शामिल हैं। इनके अलावा दुनिया भर से कुल 1,248 फुटबॉलर्स इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।FIFA मेंस वर्ल्ड कप को लेकर आयोजक देशों ने सुरक्षा, स्टेडियम व्यवस्था और दर्शकों सुविधा पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में अलग-अलग शहरों को मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया है, जिससे पूरे उत्तरी अमेरिका में फुटबॉल का उत्सव जैसा माहौल बनेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि 48 टीमों की भागीदारी और 104 मैचों की लंबी श्रृंखला इस वर्ल्ड कप को अब तक का बसे बड़ा और व्यावसायिक रूप से सफल टूर्नामेंट बना सकती है। साथ ही, तीन देशों की संयुक्त मेजबानी से लॉजिस्टिक्स और दर्शक अनुभव दोनों में नया प्रयोग देखने को मिलेगा।फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह वर्ल्ड कप कई मायनों में खास होगा, क्योंकि इसमें न केवल नए फॉर्मेट की शुरुआत होगी, बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ियों के करियर का यह आखिरी वर्ल्ड कप भी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, FIFA वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल इतिहास में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया बेसब्री से कर रही है।