×

World Cup 2019: धोनी को लेकर शोएब अख्तर ने कही ये बात

 

जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क) बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी एक शातिर खिलाड़ी माने जाते हैं और उनकी विकेट पर दौड़ भी बेहतरीन है। वह बहुत बेहतरीन तरीके से सिंगल निकाल लेते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी को रनआउट देखकर हर किसी को हैरानी हुई। धोनी 72 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए, मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल की सटीक थ्रो ने धोनी को पवेलियन की राह दिखाई और टीम इंडिया को मुकाबले में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा ।

इस हार के साथ ही टीम इंडिया का विश्व कप सफर भी खत्म हुआ है। मुकाबला हारने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की हार के बाद धोनी की तारीफ जरूर की लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने भारतीय विकेटकीपर की रनिंग पर सवाल भी खड़े किए। शोएब अख्तर के मुताबिक धोनी ने रन आउट होने से बचने के लिए सौ फीसदी एफर्ट नहीं किया।इस संदर्भ में शोएब का कहना है कि धोनी को रन आउट होने से बचने के लिए डाइव लगानी चाहिए थी।शोएब अख्तर ने कहा -धोनी एक लीजेंड खिलाड़ी हैं वो अपनी टीम के गजब बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें रन आउट होने से बचने के लिए डाइव लगानी चाहिए थी। 2019 विश्व कप में टीम इंडिया का खिताब प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आकर इस तरह हार जाएगा ऐसी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।टीम इंडिया की इस हार से फैंस भी खासी निराशा देखने को मिली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी को रनआउट देखकर हर किसी को हैरानी हुई। मुकाबले में गुप्टिल की थ्रो ने धोनी(50) को पवेलियन की राह दिखाई। अब शोएब अख्तर ने इंडिया की हार के बाद धोनी की तारीफ जरूर की लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने धोनी की रनिंग पर सवाल भी खड़े किए।अख्तर की माने तो धोनी ने रन आउट होने से बचने के लिए एफर्ट नहीं किया। World Cup 2019: धोनी को लेकर शोएब अख्तर ने कही ये बात