×

क्या IPL 2021 होगा MS Dhoni का आखिरी सीजन ? CSK के CEO ने दिया ये जवाब

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पिछले साल संन्यास ले चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी अब एक बार फिर आईपीएल में जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।आईपीएल 2021 का आगाज 9अप्रैल से होने जा रहा है धोनी के कंधों पर टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि टूर्नामेंट के आगाज से पहले बड़ा सवाल है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2021 आखिरी सीजन होगा ।

ICC के इस अवॉर्ड के लिए नामित हुए Bhuvneshwar Kumar, इंग्लैंड के खिलाफ किया था घातक प्रदर्शन

दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि जैसे धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, वैसे ही वह आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। वैसे इन सब बातों के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ ने इस सवाल का जवाब दिया है कि धोनी का इस साल आखिरी सीजन होगा या नहीं। बता दें कि एक इंटरव्यू में चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन से पूछा क्या एक क्रिकेटर के तौर पर इससाल धोनी का आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट होगा? अगर ये उनका आखिरी साल है तो क्या आपके पास फ्यूचर प्लान तैयार है? इन सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि , देखिए मुझे नहीं लगता कि ये उनका आखिरी साल है, ये मेरा निजी विचार है और हम किसी अन्य खिलाड़ी को लेकर प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।

IPL 2021: CSK के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है ये खिलाड़ी , दिला सकता है खिताब

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को अब तक तीन बार खिताब दिलाया। वहीं टूर्नामेंट में उनका निजी प्रदर्शन भी शानदार रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 204 मुकाबले खेले हैं जिनमें 40.99 की औसत और 136.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 4632 रन बनाए हैं। धोनी के बल्ले से आईपीएल 23 अर्धशतक निकले हैं। वहीं वह लीग के इतिहास में 313 चौके और 216 छक्के जड़ चुके हैं।

IPL 2021 से पहले Shreyas Iyer ने कराई कंधे की सर्जरी ,वापसी को लेकर कही ये बात