×

WCL 2024 दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ मिली हार, लेकिन फिर भी सेमीफाइनल में पहुंच गई इंडिया चैंपियंस
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस लीग के तहत 15 वें मैच में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 210 रन ठोके थे। इसके जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बना सकी।

IND Vs ZIM सुपरमैन बन रवि बिश्नोई ने लपका हैरतअंगेज कैच, सोशल मीडिया हुआ वायरल
 

इंडिया चैंपियंस को 54 रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए जैक्स स्प्राइमन ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों के साथ 73 रन ठोके।वहीं रिचर्ड लेवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 60 रन बनाए। कप्तान जैक्स कालिस ने 17 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस की ओर से हरभजन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके।

James Anderson के आखिरी मैच में इंग्लैंड को मिला खूंखार गेंदबाज, डेब्यू टेस्ट में लगाया विकेटों का अंबार
 

युवराज को दो और विनय कुमार को एक विकेट मिला। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया चैंपियंस के लिए यूसुफ पठान ने 44 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों के साथ नाबाद 54 रन की पारी खेली।

IND vs ZIM तीसरे टी 20 में क्या था सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया
 

इरफान पठान ने 21 गेंदों में 35 और सुरेश रैना ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 10 गेंदों में 23 रन बनाए।रायडू ने 2 और युवराज सिंह ने 5 रन बनाए।दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ हार के बावजूद इंडिया चैंपियंस सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है। उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में 12 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा।