वीडियो में देखें रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन, नाव से नमो घाट पहुंचे, जून में होगी शादी
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
मंदिर में दर्शन के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज गंगा द्वार से बाहर निकले, जहां से वे नाव पर सवार होकर मां गंगा के दर्शन के लिए रवाना हुए। गंगा में नौका विहार के दौरान दोनों ने धार्मिक वातावरण का अनुभव किया और घाटों का अवलोकन किया।
इस धार्मिक यात्रा से पहले और बाद में रिंकू सिंह वाराणसी के ताज होटल में रुके। इस दौरान उन्होंने होटल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि उनके साथ सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं।
सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों की शादी जून महीने के पहले सप्ताह में हो सकती है। चर्चा है कि यह विवाह समारोह वाराणसी के ताज होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में दोनों परिवार सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों के साथ काशी में दर्शन और धार्मिक गतिविधियों ने एक बार फिर उनके निजी जीवन को सुर्खियों में ला दिया है।
फिलहाल, शादी की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों परिवारों की तैयारियों से संकेत मिल रहे हैं कि यह आयोजन जल्द ही भव्य रूप में संपन्न हो सकता है।