×

वीडियो में देंखे भारत से मैच खेलने से इनकार पर पाकिस्तान की तीनों मांगें खारिज, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा महामुकाबला

 

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने पर अड़े पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा झटका दिया है। आईसीसी ने पाकिस्तान की तीनों प्रमुख मांगों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि तय कार्यक्रम के अनुसार ही मुकाबला खेला जाएगा। बोर्ड की ओर से पाकिस्तान को अंतिम अल्टीमेटम भी दे दिया गया है, जिसके बाद अब PCB के रुख में नरमी आने के संकेत मिल रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/p5MpOYv3Or0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/p5MpOYv3Or0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपने फैसले से यू-टर्न ले सकता है और उसकी टीम 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत का सामना करने के लिए तैयार होगी। यह मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे हाई-वोल्टेज मैचों में से एक माना जा रहा है, जिसका इंतजार दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक कर रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए भारत के खिलाफ प्रस्तावित मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था। इसके बाद मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीसी के दो वरिष्ठ प्रतिनिधि—इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी—रविवार सुबह लाहौर पहुंचे। वहां उन्होंने PCB अधिकारियों के साथ लंबी बैठक कर पूरे विवाद पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान आईसीसी ने स्पष्ट संदेश दिया कि टूर्नामेंट के नियम और शेड्यूल में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है। यदि कोई टीम मैच खेलने से इनकार करती है, तो उसे नियमों के तहत नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में पाकिस्तान के पास तय कार्यक्रम के मुताबिक खेलने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।

दैनिक भास्कर को आईसीसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सभी मसलों को आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा और टूर्नामेंट सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी मैच की मेजबानी को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। कोलंबो में सुरक्षा, स्टेडियम व्यवस्था और प्रसारण से जुड़ी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट की सबसे बड़ी आकर्षण होता है। ऐसे में इस मैच के रद्द होने से न सिर्फ फैंस, बल्कि आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स को भी भारी नुकसान होता। यही वजह है कि आईसीसी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया।

अब माना जा रहा है कि PCB जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर टीम की भागीदारी की पुष्टि करेगा। अगर ऐसा होता है तो क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। फिलहाल सबकी निगाहें पाकिस्तान बोर्ड के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, लेकिन संकेत साफ हैं—मैच तय तारीख पर ही खेला जाएगा।