×

Virender Sehwag  ने  हॉकी टीम को जीत की बधाई देते हुए कर दी बड़ी लगती, यहां हुई चूक

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पूर्व भारतीय क्रिकेटर  वीरेंद्र सहवाग   अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वह  सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रीय रहते हैं। सहवाग इन दिनों टोक्यो ओलंपिक में भारतीय  खिलाड़ियों को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं।   अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जब 41 साल बाद  ओलंपिक पदक जीता तो  सहवाग ने  भी भारतीय टीम को बधाई दी ।

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल शुरु होने से पहले  फैंस के लिए आई बुरी ख़बर 
 


हालांकि    वीरेंद्र सहवाग भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए बड़ी गलती कर बैठे हैं। बता दें कि   गुरुवार को  मनप्रीत  की अगुवाई वाली  भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।भारतीय टीम की इस जीत के बाद  वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ,   चक दे फट्टे।

LIVE Ind vs Eng : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर होगा दारोमदार  
 


भारतीय हॉकी टीम के लिए एक ऐतिहासिक 3-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने वापसी  की और  मुकाबले में 5-3 से  जीत दर्ज की। 40 साल  के बाद भारत का पहला हॉकी ओलंपिक मेडल मजा गया। बता दें कि भारत ने  ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को   5-4 से मात दी थी लेकिन सहवाग गलती करते हुए 5-3 लिख दिया।  भारतीय  टीम मुकाबले के पहले क्वार्टर  में 0-1 से पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद टीम ने मैच में जबरदस्त वापसी की और जर्मनी को हराकर  1980 के बाद ओलंपिक पदक  जीता।

भारत के लिए सिमनरजीत सिंह ने दो, जबकि हरमनप्रीत, हार्दिक और रुपिंदर सिंह ने एक-एक गोल किए। गौरतलब हो कि  भारतीय पुरुष हॉकी टीम को  इससे पहले सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम के हाथों  हार  का सामना करना पड़ा था और साथ ही   गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया था।

Ind vs Eng:हरभजन सिंह ने बताई वजह, क्यों कप्तान कोहली ने अश्विन पर जडेजा  को दी तरजीह