×

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले सामने आई विराट की कमजोरी, किंग कोहली को करना होगा अब ये काम 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली की एक कमजोरी उजागर हो गई है, जो उनके लिए परेशानी का सबब बनेगी।बता दें कि विराट कोहली श्रीलंका दौरे के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर भारत ने वनडे सीरीज हारी थी, विराट कोहली भी बड़ी पारी सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

ENG vs SL पथुम निसंका के शतक दम पर श्रीलंका ने किया कमाल, इंग्लैंड का टूट गया सपना 
 

ब्रेक के बाद विराट कोहली सीधे बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर होंगे, हालांकि उनके सामने लय हासिल करने की चुनौती रहने वाली है।इसी बीच  विराट कोहली की कमजोरी भी सामने आई है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से विराट कोहली स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में उन्हें दुनिथ वेल्लालगे ने काफी ज्यादा परेशान किया। पिछले कुछ सालों में विराट कोहली की लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ कमजोरी सामने आई है।

IND VS BAN हत्या का चल रहा मुकदमा, क्या भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल पाएगा ये खिलाड़ी
 

साल 2021 में विराट ने लेफ्ट आर्म स्पिनर की कुल 159 गेंदों का सामना किया है।इसदौरान उन्होंने सिर्फ 104 रन बनाए हैं।इस कोशिश में विराट कोहली आठ बार आउट हुए हैं।इसका मतलब है कि लेफ्ट आर्म स्पिनर की हर 20 वीं गेंद पर वो अपना विकेट खो रहे हैं।

 वर्ल्ड रिकॉर्ड के और करीब पहुंचे Joe Root, खतरे में आया सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड
 

इस दौरान उनका औसत सिर्फ 13 का ही होता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भी विराट कोहली को काफी ज्यादा परेशान किया है। वो भी चार बार विराट कोहली को आउट कर चुके हैं। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन विराट कोहली के लिए परेशानी बन सकते हैं। विराट के शाकिब के खिलाफ आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं।विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शाकिब ने अब तक आउट किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शाकिब अल हसन ने विराट कोहली को 23 मैचों में 6 बार आउट किया है।