वर्ल्ड कप जीत पर विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, क्रिकेट जगत से टीम इंडिया को मिल रही ढेरों शुभकामनाएं
टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस वर्ल्ड कप जीत के बाद, पूरा क्रिकेट जगत टीम इंडिया को बधाई देने में लगा हुआ है। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली समेत कई दूसरे पूर्व क्रिकेट दिग्गजों ने भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं कि विराट से लेकर सचिन तक सभी ने टीम इंडिया की जीत पर क्या लिखा।
सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की तारीफ में क्या कहा?
सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जीत के बाद लिखा, "लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतना पहली बार है जब किसी टीम ने T20 फॉर्मेट में ऐसा किया है। हम इस ट्रॉफी के पूरी तरह से हकदार हैं और हम ही असली विनर हैं। हमारी टीम का क्या शानदार परफॉर्मेंस और क्रिकेट का एक यूनिक स्टाइल। शाबाश, टीम इंडिया। जय हिंद!