VIDEO न्यूजीलैंड के खिलाफ Rohit Sharma बल्ले से मचाएंगे तहलका, टेस्ट में जड़ेंगे अनोखा शतक, ये दिग्गज छूटेंगे पीछे

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारतीय  कप्तान रोहित शर्मा को हिटमैन कहा जाता है क्योंकि वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं वह मैदान पर टिक जाते हैं तो छक्कों की बरसात करते हैं। फिर चाहे प्रारूप कोई सा भी क्यों ना हो । रोहित को टेस्ट के तहत भी कई बार टी 20 के अंदाज में खेलते हुए देखा गया है।यही वजह है कि टेस्ट में वह छक्कों का अब महारिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वह वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित के पास टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें 13 छक्के और जड़ने होंगे।माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में रोहित शर्मा यह महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड पर अब कहर बनाकर टूटेंगे Ashwin, घातक स्पिनर के निशाने पर आया महारिकॉर्ड

हिटमैन की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह काम कोई मुश्किल नजर नहीं आता है। रोहित अगर 13 सिक्स लगाने में सफल रहे, तो वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में छक्कों की सेंचुरी पूरी करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

IND vs NZ विराट नहीं बल्कि ये भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लिए है सबसे बड़ा काल, 53 की औसत से कूटता है रन, देखिए वीडियो

रोहित शर्मा वो मुकाम टेस्ट में हासिल कर लेंगे जो  कभी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली तक हासिल नहीं कर पाएं। रोहित शर्मा पांच छक्के लगाते ही दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे जिन्होंने टेस्ट में 91 छक्के लगाए हैं। वहीं विश्व क्रिकेट में टेस्ट के तहत 100 छक्कों की उपलब्धि बेन स्टोक्स, ब्रैंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट ही हासिल कर सके हैं। रोहित शर्मा भी इन दिग्गजों के क्लब में अब एंट्री मार सकते हैं।

IND vs NZ कप्तान रोहित चलेंगे तगड़ी चाल, तिहरा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी को अब प्लेइंग XI में देंगे मौका, देखें वीडियो

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे शर्मनाक घटनाएँ #viralshort #cricketshorts #viratkohli #rohitsharma #indvsnz" width="1366">