×

कोहली और धोनी की कप्तानी पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

 

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क) विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी को लेकर हमेशा ही बहस होती रही है।और हमेशा कोहली और धोनी की कप्तानी में यह अंतर भी ढ़ूढ़ने की बात भी रही है।विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने धोनी और कोहली की कप्तानी शैली में अतर बताया है।

बता दें हमेशा से यह बात रही हैकि धोनी एक बहुत ही शांत कप्तान रहे हैं तो वह दूसरी ओर विराट कोहली बहुत ही गुस्सैल हैं। इस संदर्भ में ही साउथ अफ्रीका के दिग्गज ने बयान दिया है।जॉन्टी रोड्स ने एक इंटरव्यू मे खुलासा किया कि दोनों कप्तानों को क्या अलग करता है? रोड्स ने कहा कि धोनी की कप्तानी का तारीखा था फिटनेस के ऊंचे मानक और कंट्रोल माइंडसेट प्वाइंट ऑफ व्यू।

जबकि विराट कोहली का तरीका हर हाल में चीजों को नियंत्रित करने का है और वह खेल पर अपनी छाप छोड़ना पसंद करते हैं ।गौरतलब है कि विश्व कप आगाज 30 मई से इंग्लैंड में होने वाला है और इसलिए देखने वाली बात रहती हैकि भारत वहां कैसे प्रदर्शन करेगी।

वैसे विश्व कप में विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी की पूरी मदद मिलेगी । हमेशा सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के पास कभी अनुभव है। भारत ने अब तक दो बार ही खिताब अपने नाम किया है ।सबसे पहले 1983 में कपिल देव की अगुवाई में वहीं उसके बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व में । पर सवाल ये है कि क्या  विराट की कप्तानी में  भी भारत के नाम खिताब होगा या नहीं।

 

विश्व कप से पहले जॉन्टी रोड्स ने धोनी और कोहली की कप्तानी शैली में अतर बताया है। जॉन्टी ने खुलासा किया कि दोनों कप्तानों को क्या अलग करता है? रोड्स ने कहा कि धोनी की कप्तानी का तरीका था फिटनेस के ऊंचे मानक और कंट्रोल माइंडसेट प्वाइंट ऑफ व्यू। जबकि कोहली का तरीका हर हाल में चीजों को नियंत्रित करने का है और वह खेल पर अपनी छाप छोड़ना पसंद करते हैं । कोहली और धोनी की कप्तानी पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान