×

IPL के इतिहास में इन पांच कप्तानों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा बार 400+रन

 

जयपुर  स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल इतिहास पर गौर किया तो एक से बढ़कर एक खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपना जलवा दिखाया। यही नहीं उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। हम पांच ऐसे कप्तानों का जिक्र  कर रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 400+रन बनाए हैं।

IPL 2020:युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, RCB ने इस कमी को किया दूर

रोहित शर्मा – हिटमैन रोहित शर्मा सफल कप्तानों में से एक हैं जो अपनी टीम को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं। रोहित ने आईपीएल के 7  सीजन में कम से कम 400 रनों का योगदान दिया है। उन्होंने 2010 में 404, 2012 में 433 रन, 2013 में 538 रन, 2015 में 482 रन, 2016 में 489 रन और 2019 में 405 रन बनाए हैं।


विराट कोहली -दूसरा नाम इस लिस्ट में आरसीबी कप्तान विराट कोहली का है जिन्होंने 6 बार आईपीएल में 400 प्लस का स्कोर किया है। विराट कोहली ने 2011 में 557 रन, 2013 में 634 रन, 2015 में 505 रन, 2016 में 973 रन, 2018 में 530 रन और 2019 में 464 रन बनाए ।

IPL के ओपनिंग मैच में इन बल्लेबाजों ने खेली हैं सबसे बड़ी पारी


डेविड वॉर्नर- कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के हाथों में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान है । वॉर्नर आईपीएल में 6 बार 400 प्लस का स्कोर कर चुके हैं।उन्होंने 2014 में 528, 2015 में 562, 2016 में 848, 2017 में 641 और 2019 में 692 रन अपने नाम में दर्ज किए हैं।

गौतम गंभीर – चौथा नंबर इस सूची में गौतम गंभीर का है जिन्होंने आईपीएल के तहत 2008 दिल्ली के लिए 534 रन,वहीं केकेआर के लिए 2012 में 590 रन, 2013 में 406, 2016 में 501 और 2017 में 498 रन के साथ कुल 5 बार 400+ रन अपने नाम दर्ज किए।

Virat Kohli ने बताया, क्यों IPL 2020 में RCB बनेगी चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी – इस क्रम में पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है। धोनी ने 4 बार लीग में 400+ रन बनाए। धोनी ने 2008 में 414 रन, 2013 में 461 रन, 2018 में 455 रन और 2019 में 416 रन अपने दर्ज किए।