×

टीम इंडिया ने कर दिया कमाल... पाकिस्तान को पीटने के साथ ही कर दिखाया ये बड़ा कारनामा, दूसरी टीमों को छोडा बहुत नीचे, वीडियो

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप में पाकिस्तान की हार का सिलसिला जारी है। टीम इंडिया ने सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंद दिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 172 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। मैच में खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और बहस देखने को मिली, लेकिन इस बार भी हाथ मिलाने की नौबत नहीं आई। यह भारत बनाम पाकिस्तान मैच की एक झलक थी, जिसमें खिलाड़ी कई बार आमने-सामने हुए हैं।

टीम इंडिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार आठवीं जीत हासिल की है। भारत ने मलेशिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड अब भारत और मलेशिया दोनों के नाम है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/HuUqTEpknmg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/HuUqTEpknmg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज़्यादा जीत:

भारत बनाम पाकिस्तान: 8 जीत

मलेशिया बनाम थाईलैंड: 8 जीत

भारत बनाम बांग्लादेश: 7 जीत

केन्या बनाम रवांडा: 7 जीत

पुर्तगाल बनाम जिब्राल्टर: 7 जीत

टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं हारा
भारत एशिया कप 2025 में एकमात्र टीम है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। टीम ने लीग चरण में अपने तीनों मैच भी जीते हैं। भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार, 24 सितंबर को बांग्लादेश से होगा। इसके बाद टीम शुक्रवार को सुपर 4 में श्रीलंका से भिड़ेगी।