×

T20 World Cup Closing Ceremony: फाइनल से पहले होगा बड़ा म्यूजिकल शो, जानें कौन-कौन करेगा परफॉर्म

 

T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले, टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें इंटरनेशनल स्टार्स शामिल होंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्लोजिंग सेरेमनी के लिए तय परफॉर्मर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिकी मार्टिन भी शामिल हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?
फाइनल मैच शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा। इससे पहले, शाम 5:30 बजे क्लोजिंग सेरेमनी शुरू होगी, जिसमें तीनों सिंगर्स अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मैच कांटे का रहा था। अब फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। भारत का यह लगातार दूसरा T20 वर्ल्ड कप फाइनल है। पिछले T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।