×

सचिन की बेटी Sara Tendulkar भी करती हैं कमाई, उनकी ये कुल नेट वर्थ आपको भी कर सकती है हैरान
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी किसी ने किसी वजह से चर्चा में रहती ही हैं।यही नहीं उनका नाम भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ भी जोड़ा जाता है।सारा एक महान खिलाड़ी की बेटी भले ही हों, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हम यहां गौर कर रहे हैं कि सारा तेंदुलकर की नेट वर्थ कितनी है। सारा तेंदुलकर भी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं।

वह सोशल मीडिया के अलावा मॉडलिंग से भी पैसे कमाती हैं। पीपल प्लेसेस की रिपोर्ट के मुताबिक सारा तेंदुलकर का कुल नेट वर्थ 50 लाख से एक करोड़ के बीच है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भी काफी पैसे कमाती हैं। सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि सारा तेंदुलकर ने मुंबई स्थित धीरू भाई अंबानी स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।इसके बाद वह मेडिसिन की पढ़ाई के लिए लंदन चली गई थीं। लंदन से मेडिसिन की पढ़ाई पूरी करने वाली सारा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की।

वह सोशल मीडिया पर कई एड शूट भी करती हैं।वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।कयास तो  यह तक रहे हैं कि वह बॉलीवुड में एंट्री मार सकती हैं। सारा तेंदुलकर का नाम सबसे ज्यादा हाल ही के दिनों शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। विश्व कप मैचों के दौरान भी स्टेडियम में बैठे फैंस शुभमन गिल को सारा -सारा के नाम से चिढ़ाते नजर आए हैं। यही नहीं हाल ही में मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में सारा और शुभमन गिल को साथ देखा गया था। भारत ने जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला था तब भी सारा तेंदुकलर स्टेडियम में शुभमन गिल और टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची थीं।