फ्लाइट में क्रिकेट खेलते दिखे सचिन तेंदुलकर, वीडियो हुआ वायरल
क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar एक बार फिर अपने हल्के-फुल्के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। 53 वर्षीय पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने फ्लाइट के अंदर परिवार के साथ क्रिकेट खेलते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बेटी और बहू के साथ खेला अनोखा क्रिकेट
शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 31 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया। इसमें सचिन अपनी बेटी Sara Tendulkar और बहू सानिया चंडोक के साथ फ्लाइट में क्रिकेट खेलते नजर आए। वीडियो में सचिन उल्टे बल्ले से शॉट खेलते दिखते हैं, जबकि सानिया चंडोक गेंदबाजी करती नजर आती हैं। एक गेंद पर सारा तेंदुलकर ने कैच पकड़ लिया, जिसके बाद तीनों हंसते हुए इस पल का आनंद लेते दिखाई दिए।
मजेदार कैप्शन ने खींचा ध्यान
वीडियो के साथ सचिन ने लिखा— “एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए, भले ऑल्टीट्यूड कुछ भी हो।” उनके इस मजेदार कैप्शन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं और सचिन के डाउन-टू-अर्थ स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। यह क्लिप एक बार फिर दिखाती है कि मैदान के बाहर भी सचिन का सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।