×

Rohit Sharma एक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जमाएंगे कब्जा, बस करना होगा ये काम 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के तहत रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड पर कब्जा जमा सकते हैं।विशाखापट्टनम में होने वाले मैच के तहत रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल रोहित शर्मा महारिकॉर्ड बनाने के करीब चल रहे हैं। रोहित शर्मा अगर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 छक्के जड़ देते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विश्व का कोई भी बल्लेबाज अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने का कमाल नहीं कर पाया है ।

IND vs ENG 4 स्पिनर्स के साथ उतरे रोहित शर्मा तो ऐसा होगा टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन, देखें किन्हें मिलेगा मौका 
 

रोहित शर्मा के नाम इस वक्त अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 590 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में 10 छक्के जड़ने में सफल रहते हैं  तो वह अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर सकते हैं।

IND vs ENG खराब फार्म के बावजूद शुभमन गिल को मिलेगा मौका, सामने आई वजह
 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा के बाद धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने 553 छक्के जड़े हैं।वहीं शाहिद अफरीदी ने 476 छक्के लगाए हैं।

IND vs ENG जडेजा के बाहर होने के बाद स्टार स्पिनर को मिलेगा मौका, दूसरे टेस्ट में दिखाएगा जलवा
 

वहीं 398 छक्के ब्रैंडन मैक्कुलम ने जड़े हैं। 383 छक्के मार्टिन गुप्टिल और 359  छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी इस सूची में हैं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीयों की बात करें तो रोहित और धोनी के बाद विराट कोहली 294 छक्के जड़ चुके हैं। सचिन तेंदुलकर 264 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।वहीं युवराज सिंह 251 और सौरव गांगुली 247 छक्कों के साथ इस सूची में हैं।रोहित शर्मा के कंधों पर ही टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी भी है।