×

Rohit Sharma ने खास सूची में बनाई जगह, अगले मुकाबले में Chris Gayle का तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारत को भले ही हार का सामना करना पड़ा।लेकिन मुकाबले में  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान जबरदस्त छक्के लगाते हुए एक खास लिस्ट में जगह बनाई है, वहीं वह क्रिस गेल के छक्के के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने करीब पहुंच गए हैं।

Rohit Sharma ने दी KL Rahul को ट्रॉफी, फिर KL ने ऐसा कुछ करके जीत लिया दिल, देखें VIDEO
 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 66 रनों से हार मिली।मुकाबले में भारत के सामने 353 रनों का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 49.4 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई। रोहित शर्मा ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है।

World CUP से पहले Jasprit Bumrah के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी
 

रोहित शर्मा ने 57 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। हिटमैन साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।इससे पहले विंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने यह कारनामा किया था। क्रिस गेल के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज हैं।

वहीं रोहित शर्मा ने 551 छक्के अब तक लगा दिए हैं।रोहित शर्मा अब क्रिस गेल का यह छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 2 दो छक्के ही दूर हैं।रोहित शर्मा ने 52 टेस्ट मैचों में 77 छक्के जड़े हैं, वहीं 251 वनडे मैचों में 292 छक्के लगाए हैं।इसके अलावा रोहित शर्मा ने 148 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 182 छक्के लगाए हैं।क्रिस गेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में टेस्ट के तहत 98, वनडे में 331 और टी 20 मैचों में 124 छक्के लगाए।इस तरह उनके नाम 553 छक्के हैं।