×

 Rishabh Pant  Birthday ऋषभ पंत के पीछे हाथ धो के पड़ चुकी है ये एक्ट्रेस, लेकिन जानिए कौन है भारतीय विकेटकीपर की गर्लफ्रेंड
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषभ पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहद कम समय में ही क्रिकेट जगत में चर्चा में रहे हैं। उनके निजी जिंदगी की भी काफी बात की जाती है। कहा जाता है कि बॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेंस उनके प्यार में पागल हो गई थी। लेकिन ऋषभ पंत की पहले ही से एक गर्लफ्रेंड रही है। बॉलीवुड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत से जुड़ी काफी ख़बरें रही हैं।इनमें कितनी सच्चाई है, यह तो नहीं कहा जा सकता है और समाचारनामा भी इस बात की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ऐसी ख़बरें रही हैं कि उर्वर्शी रौतेला का दिल चुराने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं।

Happy Birthday Rishabh Pant 'मिरेकल मैन' ऋषभ पंत का जन्मदिन आज, विरोधियों को ही नहीं बल्कि 'मौत' को भी दे चुके हैं मात
 

साल 2019 में ऋषभ और उर्वशी को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता था।जल्द ही दोनों की रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं। लेकिन तमाम खबरों को झूठा बताते हुए उर्वशी ने ऋषभ के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का ही नाम दिया था। पंत और उर्वशी के बीच बाद में विवाद भी सामने आया था।

Yashasvi Jaiswal क्या तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का यह कीर्तिमान, महारिकॉर्ड के टूटने पर मंडराया खतरा 
 

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच विवाद की शुरुआत एक इंटरव्यू के बाद हुई थी। उर्वशी ने दावा किया था कि मिस्टर आरपी नाम के एक शख्स ने दिल्ली में उनसे मिलने की कोशिश की थी। उर्वशी ने बताया था कि मिस्टर आरपी ने उनसे मिलने के लिए 10 घंटे इंतज़ार किया और 17 बार मिस्ड कॉल दीं, लेकिन वह नींद में थीं और कॉल नहीं उठा पाईं।इसके बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई।

Women T20 World Cup 2024 का आज से होगा आगाज, जानिए भारत का सामना पाकिस्तान से कब होगा 
 

इस मामले में ही पंत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "मेरा पीछा छोड़ दो बहन। सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठ नहीं बोलना चाहिए"। पंत ने बाद में यह स्टोरी डीलीट कर दी थी, लेकिन उर्वशी ने जवाब में तब लिखा था, "छोटू भैया, अपने क्रिकेट पर ध्यान दो"। दोनों के इस विवाद ने काफी सुर्खियां सोशल मीडिया पर बटोरी थीं।  वैसे आपको बता दें कि ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हैं, जो उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।ईशा नेगी ने ऋषभ पंत के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर खुला इजहार किया है।