Raksha Bandhan 2023 इन भारतीय खिलाड़ियों की बहनों का है सोशल मीडिया पर जलवा, जानिए फॉलोअर्स की संख्या
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रक्षा बंधन के खास मौके पर हम यहां भारतीय क्रिकेटर्स की उन ग्लैमर्स बहनों की बात कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं, उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।
दीपक चाहर की बहन मालती - तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन का नाम मालती चाहर है। मालती चाहर एक मॉडल हैं और उनकी बॉलीवुड में भी एंट्री हो चुकी है।मालती चाहर की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं।मालती चाहर के सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।
ऋषभ पंत की बहन - ऋषभ पंत की बहन का नाम साक्षी है, जो काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया वह काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं।साक्षी पंत के इंस्टाग्राम पर 130 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साक्षी अपनी लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा - श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा पेशे से कोरियाग्राफर हैं, सोशल मीडिया पर उनके 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
अर्जन तेंदुलकर की बहन - क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के दोनों ही बच्चे बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर काफी अच्छे हैं। अर्जुन तेंदुलकर बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट की दुनिया में जगह बना रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा काफी ज्यादा खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर को तीन मिलियन लोग फॉलो करते हैं, इस बात से अंदाज लगा सकते हैं कि वह कितनी ज्यादा प्रसिद्ध हैं।