×

एमएस धोनी के संन्यास पर अब शिखर धवन ने दिया बयान

 

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क) महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर तमाम दिग्गजों की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं । अब शिखर धवन ने भी बड़ा बयान दिया है। धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना धोनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह अहम फैसले लेने की अहमियत जानते हैं।

शिखर धवन हाल ही में एक टीवी शॉ का हिस्सा बने, जहां उन्होंने कई बातों के जवाब दिए । उन्होंने कहा कि धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना चाहिए । यह उऩका फैसला होना चाहिए। उन्होंने अभी अपने करियर में भारत के लिए काफी अहम फैसले लिए हैं और मुझे भरोसा है कि जब समय आएगा वह फैसला करेंगे। इसके साथ ही धोनी को लेकर कहा कि नेतृत्व कर्ता की खासियत होती है वह र खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए। वह जानता है कि एक खिलाड़ी को चैंपियन कैसे बनाया जाए।उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है । उनका नियंत्रण ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अंतिम दौर में हैं  और उनके  संन्यास को लेकर  लंबी बहस चल रही है पर  अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि  वह कब फैसला लेंगे। धोनी को लेकर कई दिग्गजों का  मानना  है कि   टीम इंडिया को भविष्य देखना होगा । वैसे तो धोनी विश्व कप के बाद से टीम से का हिस्सा नहीं है और उनकी जगह   टीम में ऋषभ पंत ने लेकर रखी है ,

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर शिखर धवन ने बड़ी बात कही है। बता दें कि धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते हैं। धवन के धोनी से भी बढ़िया संबंध हैं । शिखर धवन ने कभी धोनी की कप्तानी में ही डेब्यू किया था और आज वह सफल खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी के संन्यास पर अब शिखर धवन ने दिया बयान