IPL में अगले साल पीली जर्सी में नहीं दिखेंगे MS Dhoni, माही के इस बयान से मची सनसनी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का हिस्सा हैं। आईपीएल के अगले सीजन यानि आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट में दो नई टीमें जुड़ जाएंगी। ऐसे में सवाल है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अगले साल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे या फिर किसी और टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
IPL 2021, KKR vs RR गिल और अय्यर ने खेली शानदार पारी, कोलकाता ने राजस्थान को दिया 172 रनों का लक्ष्य
धोनी को खुद इसमें कोई शक नहीं है कि वह 2022 में पीले रंग की जर्सी में दिखाई देंगे। लेकिन इसमें वह यह नहीं जानते हैं कि आईपीएल में उनकी फ्रेंचाईजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स होगी या नहीं। दरअसल धोनी से पंजाब के खिलाफ मैच से पहले सवाल किया गया था। अगले साल जुड़ने वाली दो टीमों का जिक्र करते हुए धोनी ने जवाब में कहा , देखिये, आप मुझे अगले साल पीले रंग की जर्सी में देख सकते हैं,
IPL 2021 Kl Rahul ने पंजाब के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
लेकिन मैं सीएसके के लिए खेलूंगा या नहीं ? इस सवाल पर कई अनिश्चितताएं हैं जिसका बहुत सरल कारण है कि टूर्नामेंट में दो नई टीमें आ रही हैं। धोनी ने साथ ही कहा, हमें रिटेंशन नीति के बारे में नहीं पता है हम नहीं जानते हैं कि कितने विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों को हम बरकरार रख सकते हैं।
और साथ ही प्रत्येक की धनराशि कितनी होगी। इसलिए काफी अनिश्चिताएं हैं जब तक नियम नहीं बनते , आप इस पर फैसला नहीं कर सकते हैं।इसलिए हमें इसके लिए इंतेजार करना होगा और उम्मीद करता हूं कि यह प्रत्येक के लिए अच्छा होगा। धोनी के इस बयान से खलबली मच गई है कि और सवाल है कि क्या वह अगले साल किसी और फ्रेंचाईजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।