×

IND vs SA दूसरे ODI से पहले सिलेक्टर से बातचीत करते दिखे कोहली लेकिन गंभीर से बनाई दूरी, इन्टरनेट पर वायरल हुआ VIDEO 

 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे ODI के लिए रांची से रायपुर जाते समय एयरपोर्ट पर विराट कोहली का BCCI सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा से बात करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि विराट और रोहित शर्मा के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की बात हो रही है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं, लेकिन कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्हें अभी तक टीम का हिस्सा बनने का कोई भरोसा नहीं दिया गया है।