×

जानिए कौन हैं  Deepak Chahar की Girlfriend Jaya Bhardwaj, इस स्टार अभिनेता की है बहन
 

 

 क्रिकेट  न्यू़ज़ डेस्क।। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने  स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर  सगाई कर ली है। हालांकि  जिस लड़की को दीपक चाहर ने प्रपोज किया उसके   बारे में  हर कोई जानना चाहता है। सवाल बना हुआ है कि   दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड कौन है ? उनका नाम क्या है ?

IPL में अगले साल पीली जर्सी में नहीं दिखेंगे MS Dhoni, माही के इस बयान से मची सनसनी

दीपक चाहर को  इश्क कब परवान चढ़ा ? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपक चाहर  की गर्लफ्रेंड का नाम   जया भारद्वाज है । वो एक्टर  सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। दोनों के लिंकअप के चर्चे बीते की महीने से चल रहे थे । बताया जा रहा है कि  दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी   सीरियस हैं ।

 IPL 2021, KKR vs RR  गिल और अय्यर ने खेली  शानदार पारी, कोलकाता ने राजस्थान को दिया 172 रनों का लक्ष्य

 माना जा रहा है कि जल्द ही   दोनों  शादी भी कर  सकते हैं। बता दें कि दीपक चाहर की  मंगेतर    जया भारद्वाज  के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज  बिग बॉस  और एमटीवी के शो स्प्लिट  विला में नजर  आ चुके हैं। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स को गुरुवार को पंजाब के खिलाफ मैच में  6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दीपक चाहर ने मैदान पर जो किया उससे    यह मैच यादगार बन गया।

IPL 2021 Kl Rahul ने पंजाब के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

दीपक चाहर ने     अपने आधिकारिक सोशल मीडिया  एकाउंट से वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। बता  दें कि दीपक चाहर     चेन्नई सुपरकिंग्स के  सफल गेंदबाजों में से एक हैं।  दीपक चाहर को टी 20विश्व कप के लिए भीचुना गया है।हालांकि उन्हें रिजर्व  खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रखा गया है।