KKR vs LSG 2026: टॉस जीत लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी कोलकाता करेगी पहले बल्लेबाजी, जाने दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
IPL 2026 का 15वां मैच इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लखनऊ ने अपना पिछला मैच जीता था, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक इस सीज़न में अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। कोलकाता का पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया था।
लखनऊ की प्लेइंग XI
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्विजय राठी, प्रिंस यादव।
कोलकाता की प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी और कार्तिक त्यागी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, पलड़ा लखनऊ के पक्ष में झुका हुआ लग रहा है। नतीजतन, KKR के लिए यह मैच बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा। लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा।