KKR Full Squad IPL 2025 केकेआर ने 21 खिलाड़ियों के साथ तैयार किया स्क्वॉड, जानिए किसे बनाया जाएगा कप्तान
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने 21 खिलाड़ियों के साथ अपना स्क्वॉड पूरा किया है। कोलकाता इस बार ऑक्शन में 23.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली घातक ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को खरीदने का काम किया है। केकेआर इस बार भी मजबूत नजर आ रही है लेकिन पिछले सीजन टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान अय्यर साथ नहीं होंगे।
केकेआर को नया कप्तान अपना जल्द चुनना है। मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने जिन बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया, उनमें रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह का नाम शामिल है। कोलकाता ने रिंकू सिंह को 13 करोड़, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 12-12 करोड़ , आंद्रे रसेल को 11 करोड़। वहीं हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को 4-4 करोड़ रिटेन किया। केकेआर ने ऑक्शन से 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया।कोलकाता ने ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के अलावा धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंन डीकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज को खरीदा।
LSG Full Squad IPL 2025 लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे महंगा खिलाड़ी, जानिए कितनी दमदार है टीम
वहीं मोईन अली, अजिंक्य रहाणे और रोवमैन पॉवेल को टीम में लिया।वहीं एनरिक नॉर्खिया और उमरान मलिक को भी खरीदने का काम किया।कागज पर तो कोलकाता को भी मजबूत कहा जा सकता है क्योंकि काफी हिटर और धुरंधर खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।
केकेआर ने आईपीएल में अब तक कुल तीन बार खिताब जीता है। पिछले सीजन भी दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।लेकिन इस बार केकेआर काफी बदली हुई नजर आने वाली है।सबसे बड़ी बात यह है कि केकेआर का कप्तान बदलने वाला है।ऐसे में इसका टीम पर कैसा असर पड़ेगा, यह भी देखना होगा।
केकेआर के रिटेन किए गए खिलाड़ी: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह
आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए केकेआर खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर (INR 23.75 करोड़), क्विंटन डी कॉक (INR 3.60 करोड़), रहमानुल्लाह गुरबाज (INR 2.00 करोड़), एनरिक नोर्टजे (INR 6.50 करोड़), अंगकृष रघुवंशी (INR 3 करोड़), वैभव अरोड़ा (INR 1.8 करोड़), मयंक मार्कंडे (INR 30 लाख), रोवमैन पॉवेल (INR 1.5 करोड़), स्पेंसर जॉनसन (INR 2.8 करोड़), मनीष पांडे (INR 75 लाख), उमरान मलिक (INR 75 लाख), अजिंक्य रहाणे (INR 1.5 करोड़), अनुकूल रॉय (INR 40 लाख), लवनीत सिसोदिया (INR 75 लाख), मोईन अली (INR 2 करोड़)