×

IPL Auction 2024 मॉक ऑक्शन में इन खिलाड़ियों ने मचाई धूम, इस खिलाड़ी पर लगी बड़ी बोली 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दिसंबर 19 नवंबर को होना है।इस नीलामी से पहले आईपीएल मॉक ऑक्शन का आयोजन जियो सिनेमा पर किया गया। मॉक ऑक्शन में 5 खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है।आईपीएल मॉक ऑक्शन में कई पूर्व खिलाड़ी शामिल थे।मॉक ऑक्शन की प्रक्रिया से 5 खिलाड़ी सामने आए हैं, जिन पर आईपीएल 2024 के ऑक्शन के दौरान भी फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए पैसे खर्च कर सकती है। 

IND VS SA 1st ODI Highlights भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराया, 8 विकेट से जीता जोहान्सबर्ग वनडे 
 


 जियो सिनेमा के मॉक ऑक्शन में सबसे महंगे मिचेल स्टार्क 18.50 करोड़ में बिके।मॉक ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी दूसरे सबसे महंगे बिके, जिन्हें 18 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस की टीम ने खरीदा । गेराल्ड कोएत्जी ने विश्व कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से शानदार परफॉर्मेंस किया था।

Vijay Hazare Death Anniversary आज हैं विजय हजारें की पुण्यतिथि, इस मौके पर जानें इनके बारे में कुछ अनसुने किस्से
 

मॉक ऑक्शन में तीसरे नंबर पर पैट कमिंस रहे, जिसे हैदराबाद ने 17.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी। वहीं भारत के शार्दुल ठाकुर मॉक ऑक्शन में 14 करोड़ में बिके हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा।

हैरी ब्रूक, जिन पर मॉक ऑक्शन में पूर्व खिलाड़ियों ने 9.50 करोड़ रुपये में खरीदकर गुजरात की टीम में शामिल किया।श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा के लिए भी मॉक ऑक्शन में पूर्व खिलाड़ियों ने बोली लगाई और 8.50 करोड़ में चेन्नई की टीम में गए।माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों पर अब नीलामी में भी पैसों की बरसात होती नजर आ सकती है।बता दें कि सभी टीमें ऑक्शन में कड़ी रणनीति बनाकर ही मैदान में उतरेंगी।

 


आईपीएल मॉक ऑक्शन 5 सबसे महंगे खिलाड़ी
मिचेल स्टार्क -18.50 करोड़ (आरसीबी )
गेराल्ड कोएत्ज़ी- 18 करोड़  (गुजरात टाइटंस)
पैट कमिंस- 17.50 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
शार्दुल ठाकुर- 14. करोड़ (पंजाब किंग्स)
हैरी ब्रूक- 9.50 करोड़ (गुजरात टाइटंस)
वानिंदु हसरंगा- 8.50 करोड़ (चेन्नई सुपरकिंग्स)