IPL 2024 Auction Live रोवमन पॉवेल नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी, राजस्थान ने 7.4 करोड़ में खरीदा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोज दुबई में हो रहा है, जहां खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है।भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1 बजे से नीलामी की शुरुआत हुई है। नीलामी की शुरुआत में अरुण धूमल ने मंच पर सभी टीमों को संबोधित किया और उन्होंने कई बातें कहीं।
रोवमन पॉवेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के रोमन पावेल के लिए केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऑक्शन वॉर देखने को मिली। लेकि फिर अंत में राजस्थान की टीम ने इस धाकड़ खिलाड़ी 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।
राइली रूसोः दक्षिण अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।उनका बेस प्राइस दो करोड़ था
हैरी ब्रूकः दो करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड ब्रूक के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच जंग हुई और अंत में दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा।
IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचा हुआ पर्स
सनराइजर्स हैदराबाद- 34 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स-32.70 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स-31.4 करोड़
पंजाब किंग्स-29.1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स-28.95 करोड़
आरसीबी- 23.25 करोड़
मुंबई इंडियंस-17.75 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स-13.15 करोड़
गुजरात टाइटंस-38.15 करोड़
IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचे हुए स्लॉट
चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट
गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट
केकेआर- 12 स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट
मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट
पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट
आरसीबी- 6 स्लॉट
राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट