×

IPL 2023: अब आईपीएल को भी अलविदा कहेंगे MS Dhoni, विदाई मैच की तारीख हुई तय
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल को भी अलविदा कहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 सीजन में ही अपना आखिरी मैच खेलने वाले हैं।धोनी की विदाई का इंतेजाम चेन्नई सुपरकिंग्स ने कर लिया है।चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी कब अपना आखिरी मैच खेलेंगे।बता दें कि आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है।

IND vs AUS: भारत की टेस्ट टीम में बोझ बने Virat Kohli, ये आंकड़े दे रहे हैं सबूत
 

इसके शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है।  चेन्नई सुपरकिंग्स के एक अधिकारी ने बताया है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा । अधिकारी ने कहा है कि, अगर चेन्नई प्लेऑफ के लिए  क्वालिफाई नहीं करती है तो धोनी अपना आखिरी मुकाबला 14 मई को चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ खेलने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, अभी तक हमें यही पता है आखिरी फैसला उनका ही होगा।

IND vs AUS: शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में मची भगदड़, आधी टीम लौटी अपने देश
 

महेंद्र सिंह धोनी की  गिनती आईपीएल के सफल कप्तानों में भी होती है। वह अपनी अगुवाई में टीम को अब तक चार बार खिताब दिला चुके हैं। फैंस तो यही चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी अपने आखिरी सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाएं।गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी ने  15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था ।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा करारा झटका, पूरी सीरीज से हुआ कंगारू टीम का धाकड़ खिलाड़ी
 

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सक्रीय रहे और अपना जलवा दिखा रहे थे।बता दें कि धोनी ने आईपीएल में अब तक 234 मैच खेले हैं जिनमें 39.2 की औसत से 4978 रन बनाए हैं, साथ ही  इस दौरान उनका 135 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट रहा । धोनी  ने आईपीएल में 24 अर्धशतक भी जड़े हैं।