×

IPL 2022  Delhi Capitals ने  इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, ये बड़े खिलाड़ी हुए रिलीज
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से  पहले सभी टीमों को चार खिलाड़ी रिटेन करने का विकल्प दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने उन  चार खिलाड़ियों  की  घोषणा कर दी है जिन्हें रिटेन किया गया है।  30 नवंबर को सभी टीम के  रिटेन  किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स ने     कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन किया है।

Pat Cummins बने AUS के नए टेस्ट कप्तान, Steve Smith को मिली ये जिम्मेदारी
 

ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ,  अक्षर पटेल और   दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे  को   फ्रेंचाईजी ने रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने  श्रेयस अय्यर, अनुभवी  बल्लेबाज शिखर धवन, स्पिनर  आर अश्विन और    कगिसो रबाड़ा जैसे  खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया।ये सभी  खिलाड़ी रिलीज होने के बाद नीलामी में जाएंगे।

IND vs NZ  Tim Southee ने  झटके  5 विकेट,  42 साल का रिकॉर्ड टूटा

बता दें कि    दिल्ली कैपिटल्स  ने आईपीएल 2021  में  श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद  ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी थी । लीग के पहले फेज में    ऋषभ पंत की शानदार कप्तानी रही । दूसरे फेज में   चोट के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई थी लेकिन फ्रेंचाईजी ने  ऋषभ पंत को ही  कप्तान बनाए रखा।

IND VS NZ कानपुर टेस्ट में भारत की पहली पारी 345 रनों पर सिमटी, Shreyas Iyer ने जड़ा शतक
 

 दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को ही कप्तान बनाए रखना चाहती  है, यह लगभग साफ है।बता दें कि  दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक बार भी  खिताब अपने नाम नहीं किया है ।  श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2020में दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल तक सफर तय किया था जहां  खिताबी मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ   हार मिली  थी। हालांकि ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल 2021 के तहत   दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर चार तक  सफर तय किया था। दिल्ली की टीम अब भी खिताब की उम्मीद कर रही है