×

IPL 2021 PBKS के कोच Anil Kumble ने गाया रोमांटिक गाना,  जीत लिया फैंस का दिल 
 

 

स्पोर्ट्स  न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021   के दूसरे चरण की तैयारी में  तमाम टीमें जुटी हुई हैं। वहीं पंजाब किंग्स भी नेट्स पर पसीना बहा रही है।कड़े ट्रेनिंग सेशन के बीच टीम  के सपोर्ट स्टाफ  से जुड़े सदस्य    माहौल का  हल्का  करने का मौका ढूंढ ही लेते हैं ताकि  खिलाड़ी तारोताजा रहें। पंजाब  किंग्स  ने    अपने खिलाडि़यों के लिए ऐसा ही कुछ किया है।

 इस दिग्गज ने  दिया बड़ा बयान ,कहा - एक ही शख्स Virat Kohli को कप्तानी से हटा सकता है
 

खिलाड़ियों को  तनावमुक्त रखने और टीम  बिल्डिंग के लिहाज से फ्रेंचाईजी   ने एक कार्यक्रम  किया।इसमें टीम के कोच  अनिल कुंबले  और वसीम जाफर  सुर छेड़ते   नजर आए,  वीडियो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स  ने  भी वीडियो को  इंस्टाग्राम   पर शेयर किया है।

T20 World Cup 2021 धोनी की मौजूदगी से 14 साल बाद  टीम Team India बन पाएगी चैंपियन
 

वीडियो में अनिल कुंबले और   वसीम जाफर किशोर कुमार का  गाना  कभी अलविदा ना कहना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।  वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि क्रिकेट के  दो लीजेंड  दूसरी पिच पर खेलते हुए इन दोनों के अलावा टीम के कई  और खिलाड़ियों ने  इस मौके  का फायदा उठाया  और अपना जलवा बिखेरा , कई खिलाड़ी इस सेशन में खाना बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं।  

IPL 2021 मुंबई इंडियंस से अलग ऐसे  टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे Rohit Sharma, देखें PHOTOS
 

पंजाब किंग्स  दूसरे चरण की  शुरुआत    21  सितंबर को  राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं पहले चरण के तहत पंजाब किंग्स   अच्छा प्रदर्शन  रहा था। पंजाब किंग्स फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है।  टीम ने  8 में से 3 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में छठा पायदान हासिल किया है ।   प्लेऑफ में पहुंचाने की  उम्मीदों को बरकरार रखने  के लिए  सेंकेंड हाफ में बेहतर खेल दिखाना होगा।पंजाब की टीम ने अब  तक एक बार  भी खिताब नहीं जीता है।