IPL 2021 MS Dhoni की धीमी बल्लेबाजी पर उठे सवाल तो CSK के कोच ने ऐसे किया बचाव
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। महेंद्र सिंह धोनी अपनी धीमी बल्लेबाजी को लेकर अब आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी देखने को मिली । धोनी ने 20 वें ओवर में आउट होने से पहले 27 गेंदों में 18 रन बनाए।सीएसके को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा ।
इस भारतीय ऑलराउंडर के मुरीद हुए इंग्लैंड पूर्व कप्तान Michael Vaughan, तारीफ में कही बड़ी बात
धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच फ्लेमिंग ने बयान दिया है। उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि धोनी अकेले नहीं थे।इस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था। बड़ा स्कोर करने या बड़े शॉट खेलने के लिए यह मुश्किल विकेट था । इसलिए 137 रन का स्कोर भी पर्याप्त रहा था।
RR vs MI Dream 11 Team Prediction जानिए आज कौन से 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाना रहेगा सही
उन्होंने कहा कि दोनों टीमें पारी के अंत में रन बनाने के लिए जूझ रही थीं। अगर हमने 10-15 रन और बनाए होते तो रिजल्ट अलग हो सकता था।वहीं फ्लेमिंग ने आगे कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी पांच ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और ऐसे रन बनाना मुश्किल था ।
IPL 2021 DC vs CSK मैच के बाद MS Dhoni ने ली Rishabh Pant की क्लास, सामने आई तस्वीर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से चेन्नई सुपरकिंग्स को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने आईपीएल में अब तक तीन बार खिताब अपने नाम किया। धोनी की अगुवाई वाली टीम ने जिस तरह से इस सीजन के तहत प्रदर्शन किया और उससे लगता है कि वह चौथी बार चैंपियन बन सकती है। धोनी की शानदार कप्तानी के दम पर ही चेन्नई प्लेऑफ का तक सफर तय कर पाई है।