×

IPL 2020 MI vs RR : मुंबई इंडियंस ने राजस्‍थान रॉयल्स को 57 रन से दी करारी मात

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। अबु शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2020 का 20 वां मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आने वाली है।

Breaking, MI vs RR : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

दोनों टीमों की प्वाइंट्स टेबल में स्थिति —
प्वाइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति देखी जाए तो मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस ने लीग में 5 मुकाबले अब तक खेले हैं जिनमें से 3 में जीत दर्ज की है। वहीं दो में हार मिली है । मुंबई के अंक तालिका में 6 अंक हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है। राजस्थान ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं जिनमें से दो में जीत और दो में हार मिली । राजस्थान के अंक तालिका में 4 अंक हैं।

IPL 2020, MI vs RR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ने से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी ख़बर

हेड टू हेड रिकॉर्ड –
दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े देखें तो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बराबरी की टक्कर रही है। दोनों ही टीमों के बीच 21 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से मुंबई और राजस्थान ने 10-10 जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

IPL 2020 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले ये टॉप पांच खिलाड़ी, देखें लिस्ट यहां

वहीं पिछले 4 मुकाबलों पर गौर किया जाए राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हर बार हराया है।भारत से बाहर अगर इनके रिकॉर्ड बात की जाए तो 2009 में डरबन में दोनों की भिड़ंत हुई थी तब राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था। आज के मैच में मुंबई के पास रिकॉर्ड बदलने का मौका होगा।

प्लेइंग इलेवन —
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। राजस्थान रॉयल्स ने टीम  में यशस्वी जायसवाल और कार्तिक त्यागी को मौका दिया है।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (W), यशसवी जायसवाल, स्टीवन स्मिथ (C), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, टॉम कुरेन, जोफ़र आर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), क्विंटन डी कॉक (W), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह