×

IPL 2020: इस वजह से संकट में CSK के कप्तान MS Dhoni, जानिए कारण

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में अपना जलवा दिखाएंगे। पर लीग में 8 मैच खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला खामोश नजर आ रहा है।

IPL 2020, RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इस सीजन में जहां बाकी टीमों के कप्तान अपनी टीम के लिए कप्तानी प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी नाकाम नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आईपीएल के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में होती है और इस बात की गवाही तो उनके आंकड़े भी देते हैं । यही वजह है की धोनी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

IPL 2020: दिनेश कार्तिक के बाद अब इन कप्तानों पर भी गिर सकती है गाज

महेंद्र सिंह धोनी ने 8 मैचों की 7 पारियों में 32.25 के औसत और 135.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 133 रन अब तक बनाए हैं। धोनी अब टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका भी अदा नहीं कर पा रहे हैं। माना जा रहा है कि लीग के आने वाले मैचों में अगर महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से नाकाम रहते हैं तो उन पर आईपीएल से भी संन्यास लेने का संकट मंडरा सकता है।

IPL 2020, MI vs KKR: मुंबई-कोलकाता के मैच में बने ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे वक्त के बाद मैदान पर उतरे हैं और इसलिए वह शायद अपनी लय हासिल नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि लीग के 13 वें सीजन का आधा सफर निकले के बाद भी फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी अपना जलवा दिखाते हुए नजर सकते हैं। अब देखने वाली बात रहती है कि धोनी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या नहीं । बता दें कि आईपीएल 2020 के 34 वें मैच में धोनी कीटीम सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है।