×

ICC रैकिंग में भारत का दबदबा: सितंबर 2023 से कोई नहीं छीन पाया नंबर-1 का ताज, जानें लेटेस्ट पॉइंट टेबल

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। भारत के खाते में 116 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।भारत सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा था। इसके बाद से टीम लगातार नंबर-1 बनी हुई है। यानी भारतीय टीम करीब 35 महीने से वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर अपना कब्जा बनाए हुए है।

धोनी की कप्तानी में पहली बार हासिल किया था नंबर-1 स्थान

भारत ने पहली बार जनवरी 2013 में ICC वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल किया था। उस समय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। इस जीत के बाद भारतीय टीम पहली बार ICC वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी।

दक्षिण अफ्रीका चौथे, पाकिस्तान पांचवें नंबर पर

ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका 102 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान 100 पॉइंट्स के साथ पांचवें और श्रीलंका 96 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है।

इंग्लैंड 93 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान 92 पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है। बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

जिम्बाब्वे 11वें, आयरलैंड 12वें स्थान पर

टॉप-10 के बाद जिम्बाब्वे का नंबर आता है। टीम 63 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 11वें स्थान पर है। आयरलैंड 51 पॉइंट्स के साथ 12वें और स्कॉटलैंड 45 पॉइंट्स के साथ 13वें नंबर पर है।

नीदरलैंड्स 14वें, अमेरिका 15वें और नामीबिया 16वें स्थान पर है।

ऐसे तय होती है ICC वनडे टीम रैंकिंग

ICC की टीम रैंकिंग केवल मैच जीतने या हारने के आधार पर तय नहीं होती। इसमें टीम के प्रदर्शन के साथ उसकी निरंतरता को भी महत्व दिया जाता है।

टीम की रेटिंग उसके मैचों के नतीजों और संबंधित मैचों के रेटिंग-वेट के आधार पर तय की जाती है। इसलिए किसी टीम के कुल पॉइंट्स से ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी रेटिंग होती है, जो उसके मैचों और प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।